सफलता के सूत्र

प्रिय पाठक गण,
   सादर नमन, 
आप सभी को मंगल प्रणाम, 
 मुझे उम्मीद है, मेरे द्वारा ब्लॉग पर लिखे गए लेख आप सभी को पसंद आ रहे होंगें, ऐसी कड़ी में आज का लेख है, सफलता के सूत्र, 
हम सबको ईश्वर ने समान अवसर, समान साधन प्रदान किए हैं, फिर क्यों कोई आगे निकल जाता है, व कोई बहुत पीछे रह जाता है, सबसे महत्वपूर्ण हमारी विचारधारा, हम अपने पास जो संसाधन है ,उसका किस प्रकार उपयोग करते हैं, नियोजन करते हैं, 
हमारे साथ जो लोग हैं, उन्हें हम किस प्रकार 
अपने साथ जोड़ते हैं, कैसे हमारे पास उपलब्ध संसाधनों को हम इस्तेमाल करते है,
उन्ही पर हमारी सफलता निर्भर है, हमारी दृढ़ इच्छा शक्ति , हमारा अपने आसपास के लोगों से बेहतर तालमेल और एक स्पष्ट परिदृश्य, 
यह सब अगर हमारे पास है, तो हम सीमित संसाधन होते हुए भी इन सब बातों का उपयोग करके अपनी प्रगति की रफ्तार को अन्य लोगों से बेहतर कर सकते हैं, सबसे पहले हमें जो भी करना है, इसका एक स्पष्ट परिदृश्य हमारे सामने होना चाहिए, फिर हम अपने संसाधनों द्वारा किस प्रकार उस परिदृश्य को साकार करते है, यह हमारे दृढ़ संकल्प व इच्छा शक्ति से हम उसे साकार रूप प्रदान कर सकते हैं, सबसे महत्वपूर्ण हमारी इच्छाशक्ति, फिर हम जो भी करना चाहते हैं ,उसका स्पष्ट परिदृश्य व फिर अपने संसाधनों का सही तरीके से नियोजन हमें सफलता की ओर अग्रसर करता है, सफलता प्राप्त करने के लिए इच्छा शक्ति के साथ ही 
हमें अपने आसपास के लोगों से तालमेल, 
गहरी समझ उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल, फिर हम अपना कार्य किस प्रकार 
अपनी सभी लोगों में किस प्रकार विभाजित करते हैं, किस में क्या योग्यता है, उसके अनुसार उसे कार्य सौपना, यह सब हम अगर करते हैं, तो हमें सफलता के शीर्ष पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। 
विशेष:- सफलता प्राप्त करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति, उपलब्ध संसाधनों का सही इस्तेमाल, अपने साथ कार्य कर रहे लोगों के बीच बेहतर ताल मेल व किसकी योग्यता किस प्रकार की है, उसे उसी प्रकार का कार्य सौपना, यह सब सफलता के सूत्र है, जिन्हें अपना कर हम सफलता के शीर्ष पर पहुंच सकते हैं।
आपका अपना, 
सुनील शर्मा, 
जय हिंद, 
जय भारत।

0 टिप्पणियाँ: