सादर नमन,
आप सभी को मंगल प्रणाम,
आज प्रवाह में हम चर्चा करेंगे, रिश्ते, हम अपने जीवन में कुछ रिश्ते स्वाभाविक रूप से जन्म से ही पाते हैं, जैसे माता-पिता , भाई-बहन, परिवार, कुछ रिश्ते हम स्वयं जीवन में बनाते हैं, जिसमें सामाजिक, व्यापारिक, पारिवारिक सभी प्रकार के रिश्ते हैं, हर रिश्ते की कामयाबी के पीछे कौन सा मुख्य कारण है, जो उन रिश्तो को मजबूत बनाता है, रिश्ते अगर मजबूत हो, तो हमें जीवन में सफलता प्राप्त होती है, अगर हम रिश्तो में मजबूती चाहते हैं तो हमें परस्पर विश्वास, सहयोग,
समझदारी, समर्पण, एक दूसरे के प्रति निष्ठा,
यह सब मिलकर किसी रिश्ते को मजबूती प्रदान करते हैं, और जब यह सब जुड़ जाते हैं, तो न केवल हमारे रिश्तों में मजबूती आती है,
यह हमें हमारे जीवन में आगे बढ़ने में भी
महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते है, हमें आपसी रिश्तों में एक दूसरे की भलाई किस प्रकार हो, यह अगर हम ध्यान रखते हैं, तो हमारा रिश्ता अपने आप मजबूत होगा, समय-समय पर हमें अपने रिश्तो में एक दूसरे को समय भी प्रदान करना होता है , वह परस्पर एक दूसरे को समझना व कभी-कभी समय अनुसार उपहार प्रदान करने से भी हमारे रिश्तों की मजबूती बढ़ती है।
अगर हमारे पारिवारिक, सामाजिक,
व्यापारिक वह अन्य जो भी रिश्ते हैं, वह अगर परस्पर विश्वास, स्नेह व सहयोग से जुड़े हैं, तो हमें अपने जीवन में निश्चित ही उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।
विशेष:- जब भी हम किसी नए रिश्ते में बंधे है, तो सर्वप्रथम हमें समर्पण व सहयोग व परस्पर विश्वास को कायम रखना होता है,
तभी हमें उत्तम परिणाम की प्राप्ति होती है।
आपका अपना,
सुनील शर्मा,
जय भारत,
जय हिंद।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें