सादर नमन,
आप सभी को मंगल प्रणाम,
अगर हम सही दृष्टि से किसी भी समस्या का अवलोकन करें तो समस्या का समाधान कभी-कभी समस्या के भीतर ही छुपा होता है, वृहत दृष्टि से अवलोकन करने पर हमें यह ज्ञात होता है
कि जो भी समस्या है, वह जितनी गंभीर दिखती है, वास्तव में वह उतनी गंभीर नहीं होती है, जितनी हमें दिखाई देती है।
संपूर्ण अवलोकन करने पर हमें समाधान प्राप्त हो ही जाता है, बुद्धिमत्ता पूर्वक चीजों का सही विश्लेषण करने पर हमें यह ज्ञात हो जाता है, समस्या का निदान किस प्रकार किया जा सकता है।
व्यावहारिक बुद्धि का प्रयोग करने पर हमें यह ज्ञात होता है की सभी समाधान संभव है, कोई भी समस्या कभी भी इतनी नहीं होती है कि हमें समाधान प्राप्त नहीं हो
सभी समाधान हमारे सामने होते हैं, पर हम सही दृष्टि से
उस पर विचार नहीं कर पाते हैं। क्योंकि हम समग्र रूप से उसका अध्ययन नहीं कर रहे हैं।
हमारे आंतरिक भाव अगर अच्छे हो तो सभी समाधान हमें वहीं से प्राप्त हो सकते हैं।
केवल पूर्ण सजग दृष्टि से समस्या का अवलोकन करने पर
हमें वहीं से समाधान प्राप्त हो जातेहै, केवल दृढ़ इच्छा शक्ति से उन समाधानों पर जो हमें समस्या का अवलोकन करने प्राप्त हुए हैं, उन पर कार्य करने की जरूरत है।
विशेष:-किसी भी समस्या को सही दृष्टि से अगर हम सुलझाने का प्रयास करते हैं, तो वह समस्या सुलझ जाती है, बस दृढ़ इच्छा शक्ति की आवश्यकता होती है।
आपका अपना
सुनील शर्मा
जय हिंद,
जय भारत।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें