प्रयास

प्रिय पाठक गण,
   सादर नमन,
आप सभी को मंगल प्रणाम, 
   प्रवाह में हम आज चर्चा करेंगे , प्रयास पर,
हमारे जीवन में हमारे प्रयासों का क्या महत्व
है, यह हम जानेंगे, कई बार योग्यता होने के बाद भी और प्रयास करने के बाद भी हमें अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त होते हैं, किंतु उस दौरान जो भी व्यक्ति अपने को स्थिर चित्त रख पाता है, अपने प्रयास निरंतर जारी रखता है, अंततः वह अपनी मंजिल को प्राप्त अवश्य करता है, कोई भी मंजिल या लक्ष्य हमें एक दिन में प्राप्त नहीं हो सकता, इसके लिये निरंतर प्रयास ही वह महत्वपूर्ण कड़ी है, जो हमें अन्य किसी और से आगे कर सकती है,
सफलता मिलना या न मिलना यह एक अलग बात है, मगर निरंतर प्रयास करते रहने से हमें कुछ नया सीखने को मिलता है, और वह हमारा उत्साह वर्धन भी करता है, हमेशा हमें सफलता ही मिले, यह आवश्यक नहीं, सफलता व विफलता दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू के समान है, दोनों को समान रूप से स्वीकार कर हमें हमेशा आगे बढ़ते रहने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए, क्योंकि निरंतर प्रयास से विफलता भी सफलता में परिवर्तित हो सकती है, हां हमारे प्रयास योजनाबद्ध होना चाहिए,न कि काल्पनिक, जीवन में आगे बढ़ने के लिए व महत्वपूर्ण उपलब्धियां  हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता होती है, परिणाम क्या होंगे, यह सोचने के बजाय यह अधिक महत्वपूर्ण है,
हम कितनी ईमानदारी पूर्वक अपने प्रयासों को करते हैं व निरंतर उन्हें जारी रखते हैं। 
अगर हम निरंतर प्रयास करते हैं, तो हम लक्ष्य के अधिकतम नजदीक पहुंचते हैं। जितने अधिक प्रयास हमारे होंगे, उपलब्धियां की संख्या भी उतनी ही बढ़ती जायेगी।
       आप सभी अपने जीवन में पूर्ण आत्मविश्वास से अपने प्रयास जारी रखें व अपने जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां को हासिल करें, इन्हीं शुभकामनाओं के साथ 
आज हम अपनी यात्रा को विराम देते हैं। 
विशेष:- हमें क्या प्राप्त होगा, इस  और दृष्टि न रखकर हमें क्या प्रयास करना चाहिए, जिससे हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके, वह अधिक महत्वपूर्ण है, निरंतर प्रयास ही आपकी समृद्धि का सूत्र है।
आपका अपना, 
सुनील शर्मा, 
जय भारत, 
जय हिंद।

0 टिप्पणियाँ: