सादर नमन,
आप सभी को मंगल प्रणाम,
आज प्रवाह की इस श्रृंखला में हम बात करेंगे सेहत पर, जीवन में कई मूल्यवान चीजें हो सकती है, मगर मेरी नजर में अच्छी सेहत से मूल्यवान कुछ भी नहीं, अगर आप धनवान है, आपके पास बहुत संपत्ति है, मगर आपकी सेहत अच्छी नहीं है, तो उन धन व संपत्तियों का भी आप क्या करेंगे?
क्या उनसे अच्छी सेहत प्राप्त की जा सकती है, नहीं, अच्छी सेहत के लिए हमारा शरीर स्वस्थ होना बहुत जरूरी है, और अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ वैचारिक स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान रखना
चाहिए, क्योंकि यह आपस में परस्पर संबंधित है, आपके अच्छे विचार से आपकी सेहत पर भी अच्छा असर पड़ता है, तन व मन दोनों ही
निरोगी होना चाहिए, तभी आपकी सेहत अच्छी होगी।
इसके लिए आपको अपनी नियमित दिनचर्या में अच्छे खानपान के साथ ही अच्छी विचारधारा वाले साहित्य को भी अपनी जीवन शैली में स्थान प्रदान करना चाहिए।
अगर हमारी सेहत अच्छी है, तो हम कोई भी कार्य हमारा व्यक्तिगत कार्य हो, चाहे हमें
कोई सामाजिक कार्य करना हो, अच्छी सेहत होने पर हम उसे भली भांति कर सकते हैं।
इस प्रकार मेरी नजर में अच्छी सेहत होना बहुत ही मूल्यवान संपत्ति है, मैं अच्छी सेहत को संपत्ति ही मानता हूं, आपकी सेहत जितनी अच्छी होगी, उतने ही मनोयोग से आप किसी भी कार्य को कर पाएंगे, व जीवन का आनंद उठा पाएंगे, प्रकृति से जुड़े, प्रतिदिन प्रकृति के
सानिध्य में कुछ समय अवश्य रहे।
विशेष:- आपकी अच्छी सेहत आपके लिए वरदान है, क्योंकि अच्छी सेहत होने पर हम अपने जीवन का आनंद भी उठा पाते हैं, वह सभी कार्य हम आसानी से कर भी सकते हैं,
अच्छी सेहत के लिए हमें अपनी नियमित दिनचर्या में अच्छे खान-पान, साहित्य व प्रकृति के साहचार्य को शामिल करना चाहिए। आपका अपना,
सुनील शर्मा,
जय भारत,
जय हिंद।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें