माँ की ममता



मां की ममता भी बड़ी अजीब होती है।
हमेशा कमजोर बच्चे के साथ खड़ी होती है मां।
उलाहने सुनती है जमाने से, पर ममता की चादर उड़ाती है अपने कमजोर बच्चे पर और अधिक।
निरंतर उसका ध्यान रखती है, क्या करें मां की ममता ऐसी ही होती है।
इसमें मिट्टी की सोंधी महक है, एक गमक है, स्त्रीत्व के प्यार की मिसाल है, प्रकृति का वरदान है मां।

0 टिप्पणियाँ: