जिंदगी एक सफर है

प्रिय पाठक वृंद,
सादर नमन ,
आप सभी को मंगल प्रणाम,
हम सभी की जिंदगी एक सफर है, यात्रा है, हम इस सफर को किस प्रकार तय करते हैं, यह हमारी सोच पर निर्भर है, अगर हम सकारात्मक रुख के साथ अपना सफर करते रहे तो यह सफर खुशनुमा होगा व अगर हम नकारात्मक रूख के साथ सफर को करेंगे तो अंत दुखदाई होगा।
              हमारी जिंदगी के सफर में हम कई तरह  की परिस्थितियों का सामना करते हैं, कुछ अनुकूल होती है, कुछ प्रतिकूल होती है ,लेकिन हमारा सफर जारी रहता है जो  अनुकूल व प्रतिकूल परिस्थितियों में अपना संतुलन बनाए रखता है वह अंततः अपनी जिंदगी  को खुशनुमा बना लेता है।
            जिंदगी के इस सफर में कई मुश्किल हालात भी बनते हैं, सभी प्रकार की विचारधारा वाले व्यक्तित्व हमारे जीवन में आते हैं,  कुछ व्यक्तित्व हमारे जीवन में गहरी छाप छोड़ जाते हैं इस प्रकार उतार चढ़ाव का सामना करते हुए हम अपने इस सफर को तय करते जाते हैं।
           सभी को ईश्वर ने कुछ न कुछ विशेष चीजें प्रदान की हे जो हम में हैं, वह किसी और में नहीं, हम अपने भीतर छिपी उस विशेष प्रतिभा को पहचाने विशिष्ट गुण पर अपना कार्य करे, वही आपकी जिंदगी के सफर के लिए सबसे अधिक उपयोगी सिद्ध होगा।
            जिंदगी के सफर में क्या उपयोगी है क्या अनु पयोगी है ,यह अवश्य जाने। जीवन में अपनी आलोचना से कभी न घबराए क्यों कि जो निष्क्रिय होगा उसकी तो आलोचना होगी नहीं जो सक्रिय होगा उसी की आलोचना होगी, आलोचना से यह तो सिंद्ध होता है कि हम अपने जीवन में सक्रिय है, सक्रियता ही आपके जीवन में परिणाम लाने वाली है।
        जिंदगी का सफर अनूठा सफर है, यहां आपका कोई हमसफ़र नहीं हमें अकेले ही यात्रा तय करना है जीवन में रंगों को भरना है। जीवन की विविधता ही इसे जीवंत  बनाती है, एकरसता जीवन के आनंद को खत्म करती है, प्रयोग करते रहें रचनाधर्मी बने।
          जीवन में कभी भी निराशा को न अपनाएं, इसमें चलते जाए कुछ अच्छा कुछ बुरा सब इसमें समाए, चलते रहें , इसी में सार है।
 
विशेष:-जिंदगी एक सफर है ,हमें यह तय तो करना ही होगा। जीवन खट्टे मीठे अच्छे बुरे सभी प्रकार के भाव इस सफर के दौरान आएंगे हम उस सभी का आनंद उठाए।
आप का अपना
सुनील शर्मा
जय हिंद जय भारत।

          
               

1 टिप्पणियाँ:

Sachin J Sharma ने कहा…

सही कहा आपने, जिवन मे सन्तुलन का होना बहुत जरुरी हॆ।